Contact Info

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में कनाडा समेत कई देशों की होगी प्रदर्शनी

अनोखा • ओंकारेश्वर – सोमनाथ मंदिर का माडल भी होगा प्रदर्शित

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि) | प्रवासी भारतीय सम्मेलन व ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान आयोजन स्थल पर लगाई जाने वाले प्रदर्शनी ‘ग्लिंपसेस आफ एमपी’ में 250 स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें इंदौर व प्रदेश के विकास कार्यों के साथ उद्योगों व विभागों की प्रदर्शनी होगी। विदेश के काउंटर भी लगाए जाएंगे। इनमें कनाडा, मारीशस, गुयाना, पनामा, सूरीनाम, फिजी, बांग्लादेश सहित कई देशों के काउंटर होंगे। विदेशी प्रतिनिधि अपने देशों व वहां के उत्पाद व पर्यटन संबंधित जानकारी प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी स्थल पर सोमनाथ व ओंकारेश्वर मंदिर का माडल भी प्रदर्शित किया जाएगा। मप्र के 16 विभागों के विशेष काउंटर होंगे। इनमें विभाग संबंधित जानकारियां उपलब्ध होंगी। प्रदर्शनी में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत पीथमपुर व एसईजेड की मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों की प्रदर्शनी भी होगी। वहीं इंदौर नगर निगम का एक विशेष काउंटर भी होगा।

प्रदर्शनी के लिए डोम बनाया जा रहा है। इसके लिए संबंधित एजेंसी ने अहमदाबाद व दिल्ली से एक दर्जन से ज्यादा ट्रक भरकर सामान मंगाया गया है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के आयोजन स्थल पर दो प्रदर्शनी लगेंगी। एक डिजिटल प्रदर्शनी देश के उन प्रवासियों की होगी, जिन्होंने विदेश में अपनी पहचान बनाई है। इसमें महात्मा गांधी सहित ख्यात लोगों के फोटो व उनके कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। डिजिटल प्रदर्शनी का डोम लगभग तैयार हो चुका है। एक अन्य प्रदर्शनी हाल में जहां 250 काउंटर के माध्यम से इंदौर व मप्र की शोकेसिंग के साथ विदेश के संगठनों व उनके कार्यों की प्रदर्शनी होगी। इसके डोम को तैयार करने का काम अब शुरू हुआ है।

 

Leave a Reply